Recent Posts

September 21, 2026

उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवास योजना तेज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जर्जर सरकारी आवासों की पहचान कर उनकी मरम्मत व पुनर्निर्माण के साथ नए आधुनिक आवास बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है।

देहरादून के रेसकोर्स स्थित ओल्ड ऑफिसर्स कॉलोनी में भी नए आवास बनाए जाएंगे। यहां 31 श्रेणी-2 और 10 श्रेणी-4 आवासों के निर्माण को मंजूरी दी गई है।

योजनाओं की निगरानी के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है, जो सर्वे, निर्माण और गुणवत्ता पर नजर रखेगी। सरकार का मानना है कि बेहतर आवास मिलने से कर्मचारियों की कार्यक्षमता और मनोबल में वृद्धि होगी।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.