Recent Posts

August 16, 2026

कृषि मंत्री गणेश जोशी का असम में चाय उद्योग अध्ययन दौरा

कृषि मंत्री गणेश जोशी 10 से 16 अप्रैल तक असम के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य के प्रमुख चाय बागानों का निरीक्षण करेंगे और उन्नत उत्पादन तकनीकों का अध्ययन करेंगे।

दौरे में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, सल्ट विधायक महेश सिंह जीना, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष और अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे। उद्देश्य उत्तराखंड में चाय उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए असम के सफल मॉडल का अध्ययन और उसे लागू करने की संभावनाओं का मूल्यांकन करना है।

प्रतिनिधिमंडल असम के चाय बागानों, फैक्ट्रियों और टी-टूरिज्म मॉडल का अवलोकन करेगा, तथा स्थानीय उत्पादकों से तकनीकी सुझाव प्राप्त कर उत्तराखंड में गुणवत्ता सुधार और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करेगा।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.