Recent Posts

May 16, 2026

मसूरी रोड पर फायरिंग की घटना, एक व्यक्ति की मौत

देहरादून के मसूरी रोड, मालसी क्षेत्र के पास शुक्रवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहां ओवरटेक को लेकर हुए सड़क विवाद के बाद एक स्कॉर्पियो चालक ने टोयोटा फॉर्च्यूनर पर गोलीबारी कर दी, जिसमें सड़क किनारे टहल रहे एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई।

घटना सुबह लगभग 6:50 बजे मालसी के पास हुई, जहां दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो के कुछ युवकों के बीच ओवरटेक को लेकर झड़प हो गई। इस बहस के बाद दोनों वाहनों में मामूली टक्कर भी हुई, जिसके बाद स्कॉर्पियो के युवकों ने फॉर्च्यूनर के पीछे लगातार फायरिंग की। इस दौरान गोली देहरादून के रिटायर ब्रिगेडियर वीके जोशी को लगी, जो सुबह की टहल पर थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

फॉर्च्यूनर वाहन राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।  उक्त घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार 02 व्यक्तियों को चोटें आई है, जिन्हें उनके साथियों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।  घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए।एसएसपी देहरादून व अन्य अधिकारियो द्वारा अस्पताल जाकर घटना से संबंधित व्यक्तियों से जानकारी ली गई, घटना में शामिल अभियुक्तो की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, स्कॉर्पियो घटनास्थल से फरार हो गयी, जबकि फॉर्च्यूनर खेलघर थाने के पास पहुंचकर रुकी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और दोनों वाहनों के चालकों की पहचान के लिए चेकपॉइंट लगाए हैं। पुलिस ने फायरिंग और हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी स्कॉर्पियो चालकों की तलाश की जा रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.