Recent Posts

August 16, 2026

दून डेयर डेविल्स ने फाइनल में जीतकर टूर्नामेंट पर कब्जा किया

उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय मंजूल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दून डेयर डेविल्स ने दून सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच का खिताब अरविंद रावत को मिला, जबकि मैन ऑफ द सीरिज सोबन सिंह गुसाईं, बेस्ट बॉलर अजय राणा और बेस्ट बैट्समैन सोबन सिंह गुसाईं रहे।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दून सुपर किंग्स ने 19.1 ओवर में 142 रन बनाए। दून डेयर डेविल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 146 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। ठाकुर नेगी ने 43 रन, मनबर रावत ने नाबाद 26 और अरविंद रावत ने नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

मुख्य अतिथि पीके वर्मा, मनोज कुमार झा और प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 25,000 रुपये की धनराशि प्रदान की। उपविजेता टीम को रनर-अप ट्रॉफी और 18,000 रुपये प्रदान किए गए। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि यह प्रतियोगिता पत्रकारों में खेल भावना और भाईचारे को बढ़ावा देती है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.