Recent Posts

September 21, 2026

उत्तराखंड में इंजीनियर्स की हड़ताल 10वें दिन भी जारी, निर्माण कार्य ठप—आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर चल रही प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 11वें दिन भी जारी रही, जिससे उत्तराखंड में अधिकांश निर्माण कार्य ठप हो गए हैं। 27 सूत्रीय मांगों पर सरकार से सहमति न बनने के बाद 23 मार्च से शुरू हुआ यह आंदोलन अब और तेज हो गया है। पौड़ी के कंडोलिया स्थित निरीक्षण भवन में इंजीनियर्स ने धरना जारी रखा।

इंजीनियर्स की प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति का समाधान, एसीपी लाभ, 5400 ग्रेड पे, पुरानी पेंशन बहाली और पदोन्नति व्यवस्था में सुधार शामिल हैं। 1 अप्रैल से जल संस्थान और पेयजल निगम के इंजीनियर्स भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं, जिससे जनसेवाओं पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि सरकार और महासंघ के बीच जल्द समाधान न होने पर हड़ताल और व्यापक रूप ले सकती है।

 इं शिवेंद्र अष्टवल (सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग पौड़ी)

 

 इं किरन (अपर सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग पौड़ी)

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.