April 3, 2026

देहरादून में ‘ऑपरेशन बंदर’ शुरू, नगर निगम ने संभाली कमान

देहरादून में बढ़ते बंदरों के आतंक को देखते हुए अब नगर निगम ने बड़ी पहल की है। लंबे समय से लंबित इस समस्या को लेकर निगम ने खुद कमान संभालते हुए बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है।नगर निगम के अनुसार, पहले बंदरों को पकड़ने का काम वन विभाग के जिम्मे था, लेकिन अब नगर निगम ने पहल करते हुए इस काम के लिए एजेंसी को ठेका दिया है। “ऑपरेशन बंदर” के तहत शहर के अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है।बताया जा रहा है कि एक बंदर को पकड़ने में करीब 1250 रुपये का खर्च आ रहा है। पकड़े गए बंदरों को पर्यावरणीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद हरिद्वार क्षेत्र के जंगलों में छोड़ा जा रहा है।

डॉ. वरुण अग्रवाल (वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, नगर निगम) ने बताया कि माननीय महापौर और नगर आयुक्त के निर्देश पर हमने बंदरों को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले यह काम वन विभाग करता था, लेकिन इस बार नगर निगम ने खुद पहल की है। इसके लिए एजेंसी को ठेका दिया गया है। इसके लिए मार्च में एक अभियान भी चलाया गया। आगे भी इसे लगातार जारी रखा जाएगा। लोगों की शिकायतें सीएम हेल्पलाइन के जरिए भी मिल रही हैं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है।”

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.