Recent Posts

September 21, 2026

देहरादून में 4 अप्रैल से ‘दून पुस्तक महोत्सव 2026’ का आगाज़

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत, शिक्षा मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 4 से 12 अप्रैल 2026 तक परेड ग्राउंड देहरादून में ‘दून पुस्तक महोत्सव 2026’ आयोजित होगा।

महोत्सव का उद्घाटन पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस दौरान देशभर के लेखक, कलाकार और पाठक एक मंच पर जुटेंगे।

नौ दिन तक चलने वाले इस आयोजन में लाखों पुस्तकें, स्टोरी टेलिंग, वर्कशॉप, सांस्कृतिक कार्यक्रम और साहित्यिक चर्चाएँ होंगी। साथ ही गढ़वाली और कुमाऊँनी भाषाओं की पुस्तकों का विशेष प्रदर्शन और विमोचन भी किया जाएगा।

यह महोत्सव पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ देहरादून में एक बड़े सांस्कृतिक उत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.