April 12, 2026

देहरादून: बस चालक से मारपीट पर हंगामा, छात्रों का सड़क पर प्रदर्शन

देहरादून के लैंसडाउन चौक के नजदीक एक निजी देवभूमि उत्तराखंड विश्विद्यालय के बस चालक के साथ कुछ फड़ ठेली वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद स्कूलों की बसों ने मौके पर ही बस खड़ी कर आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की। जिसके चलते बड़ी संख्या में स्कूल की बसों में मौजूद छात्र भी सड़कों पर उतर आए और इस मारपीट को लेकर आक्रोशित नजर आए। हालांकि पुलिस ने मामले को शांत करवाया और कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

मामले को लेकर सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि लैंसडाउन चौक के नजदीक दुकानदारों ने बस ड्राइवर को पीटा, इसके बाद बस ड्राइवर के सर पर चोट आई। जिसके बाद घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया गया। पूरे मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गौरव लोधी, घायल ड्राइवर

स्वप्निल मुयाल, सीओ सिटी देहरादून

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.