Recent Posts

September 21, 2026

रामनगर में शराब की दुकान पर छापा, ओवररेटिंग और अनियमितताओं का खुलासा

गौर तलब है की रामनगर में अंग्रेजी शराब की दुकानों पर ओवर रेट शराब बेचने की शिकायत लगातार मिल रही थी जिसको लेकर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने रानीखेत रोड पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर स्वयं दो ग्राहक शराब लेने के लिए भेजे इसके बाद इस दुकान पर पुष्टि हुई की दुकान में बैठे लोग निर्धारित मूल्य से अधिक रैटों पर अवैध तरीके से शराब की बिक्री कर रहे हैं जिसके बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर इस दुकान की जांच शुरू की तो काफी अनियमितताएं मिली….

एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि उक्त दुकान पर नियम विरुद्ध तरीके से ओवर रेट शराब बेची जा रही थी इसके साथ ही दुकान में लगे अग्नि शमनयंत्र भी काम नहीं कर रहेथे तथा दुकान में एक्सपायर डेट की भारी मात्रा में बीयर की कैने भी बरामदहुई है उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी दुकान में काफी कमियां पाई गई जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी एवं जिला आबकारी निरीक्षक को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजी गई है उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियम के विरुद्ध यदि कोई भी दुकान स्वामी कार्यकर्ताओं पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कीजाएगी।

 गोपाल सिंह चौहान एसडीएम

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.