April 12, 2026

महान गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Maharashtra 12 April 2026,

बॉलीवुड की महान गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। वो 92 साल की थीं। आशा भोसले को 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में उनका गहन उपचार चल रहा था। महान गायिका आशा भोसले की पोती ने बताया था कि चेस्ट इंफेक्शन और थकान के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी। लेकिन अब खबर आई है कि आशा भोसले का निधन हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी प्रतिभाओं में से एक बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी दशकों की असाधारण संगीतमय यात्रा ने देश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और विश्व भर में अनगिनत दिलों को छुआ।

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रसि‍द्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उपराष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा, “मुझे महान गायिका आशा भोसले जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने आशा भोसले के निधन पर कहा, “यह हम सभी के लिए और भारतीय संगीत के लिए एक बहुत ही दुखद दिन है। मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा कि हमारी सबसे प्यारी आशा ताई अब हमारे बीच नहीं रहीं। एक संगीतकार के तौर पर, उनके प्रशंसक के तौर पर और एक करीबी पारिवारिक मित्र के तौर पर, मैं अपने दुख को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहा हूँ। मैं हमेशा उन्हें माँ सरस्वती की तरह मानता था। आज हर भारतीय का दिल टूट गया है। जब तक इंसानियत कायम रहेगी, उनका संगीत कभी खत्म नहीं होगा। उनके योगदान को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। वह हमेशा अमर रहेंगी-हमारे फ़ोन पर, टेलीविज़न पर और हर उस मंच पर जहाँ संगीत मौजूद है; उनकी अद्भुत आवाज़ पूरी दुनिया में गूंजती रहेगी। इस दुख की घड़ी में, हम सभी शोक-संतप्त हैं और हमारा दिल टूट गया है।”

महान गायिका आशा भोसले के निधन पर फिल्मी जगत की हस्तियों,सामाजिक संगठनों,राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.