Recent Posts

September 21, 2026

ऋषिकेश में थार–वैगनार की भीषण टक्कर, चार घायल

ऋषिकेश के नटराज श्यामपुर बाईपास मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। भारी ट्रैफिक के बीच एक प्राइवेट थार और टैक्सी वैगनार की आमने सामने से जोरदार टक्कर हुई है। घटना में वैगनार सवार पति-पत्नी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घायल में एक सात साल का बच्चा भी शामिल है। जिन्हें ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना में दोनों वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

हादसे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि थार का पहिया एलॉय व्हील्स के साथ निकाल गया। पुलिस के मुताबिक घायलों की हालत खतरे से बाहर है लेकिन उन्हें गंभीर चोटे लगी हैं। जिनकी पहचान दिल्ली निवासी 30 वर्षीय अनिल कुमार उसकी 24 वर्षीय पत्नी ममता, करनाल निवासी 24 वर्षीय चंदा और 7 वर्षीय डुग्गू के रूप में हुई है।

यह सभी घायल ऋषिकेश के दर्शनीय स्थलों को देखने के बाद वापस अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास हरिद्वार की ओर से आ रही थार के साथ दोनों वाहनों की आमने-सामने से टक्कर हुई। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक भारत सिंह ने बताया कि थार में तीन लोग सवार थे जो सुरक्षित हैं। घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.