Recent Posts

September 21, 2026

देहरादून में राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का उद्घाटन, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश को खेल जगत में एक नई ऊँचाई पर ले जाने का संकल्प दोहराया है। इसी को लेकर आज देहरादून में आयोजित 87वीं इंटर-स्टेट जूनियर और यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उत्तराखंड अब न केवल पर्यटन, बल्कि खेलों की मेजबानी में भी देश का अग्रणी राज्य बन रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने देशभर से आए प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह चैंपियनशिप राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा मंच साबित होगी। उन्होंने टेबल टेनिस महासंघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड को इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी का अवसर मिलना गर्व की बात है।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.