August 8, 2026

गैस कालाबाजारी पर प्रशासन बड़ी कार्रवाई, 32 सिलेंडर, 4 गैस रिफिलिंग उपकरण किए जब्त:

Dehradun 19 April 2026,

देहरादून जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण एवं रिफिलिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के मुताबिक जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन की क्यूआरटी टीम द्वारा रात्रि में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निरंजनपुर सब्जी मंडी के समीप स्थित सिद्ध पीठ प्राचीन मंदिर के निकट एक बंद पड़े पेट्रोल पंप के कमरे में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्यूआरटी टीम ने शनिवार की देर रात्रि शनिवार से रविवार प्रातः 4:00 बजे तक सघन छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान मौके से कुल 27 घरेलू, 4 छोटे तथा 1 व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त मौके पर एक वाहन संख्या UP17BT0390, जिसमें 327 गैस सिलेंडर लदे हुए थे, को भी कब्जे में लिया गया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

वाहन स्वामी से दूरभाष पर संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन लोनी बोटलिंग गैस प्लांट से लगभग 360 सिलेंडर लेकर निकला था। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि गैस कीसिलेंडरों अवैध रिफिलिंग कर उन्हें ऊंचे दामों पर बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी। यह गतिविधि न केवल आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन है। बल्कि आम नागरिकों के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती है। उक्त में प्रकरणथाना पटेल नगर में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.