April 21, 2026

प्रेमनगर में संपत्ति विवाद पर पुलिस की कार्रवाई

दिनांक 16 अप्रैल 2026 को थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में आरटीओ के सामने भूमि के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया___एमडीटी से सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, मौके पर दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट पर उतारू थे_काफी समझाने के बाद भी उग्र होकर मरने-मारने पर उतर आए, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 14 लोगों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया__

पुलिस ने स्वयं वादी बनकर सीमा चौहान समेत दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 75/26 धारा 115(2), 191(2), 351(2), 352 बीएनएस में दर्ज किया है, मामले की विवेचना जारी है___फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है, विवादित भूमि को लेकर 164 बीएनएसएस के तहत रिपोर्ट अलग से भेजी जा रही है।

स्वपनिल मुयाल, सीओ प्रेमनगर, देहरादून।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.