August 8, 2026

पीटीआई शिक्षक पर छात्रा के शारीरिक शोषण का आरोप

खटीमा के चकरपुर क्षेत्र स्थित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के पीटीआई शिक्षक पर विद्यालय की छात्रा के द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़, शारीरिक शोषण और उसे गुमराह करने का गंभीर आरोप लगा गया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित छात्रा की माँ ने पुलिस को तहरीर देकर शिक्षक की काली करतूतों के बारे में बताया। आरोपों के मुताबिक, पीटीआई टीचर ने छात्रा के साथ न केवल शारीरिक शोषण किया बल्कि उसे शादी का झांसा देकर जयपुर तक ले गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष क्षितिज अरोड़ा ने मामले की गंभीरता को बताते हुए कहा कि आरोपी शिक्षक खुद शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, इसके बावजूद उसने मासूम छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया और उसे जयपुर घुमाने ले गया।

हिंदू संगठनों ने इस मामले को तुरंत खंड शिक्षा अधिकारी के सामने उठाया, जिसके बाद आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं बजरंग दल के प्रखंड मंत्री प्रदीप ठाकुर ने बताया कि उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से इस चरित्रहीनता की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे और पुलिस प्रशासन को सूचित किया। संगठनों के दबाव और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया।

हिंदू संगठनों का साफ कहना है कि ऐसे कलंकित अध्यापक के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। फिलहाल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा उसे सस्पेंड कर दिया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है। संगठनों ने मांग की है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर जेल भेजा जाए ताकि भविष्य में कोई भी शिक्षक ऐसी घिनौनी हरकत न कर सके।

क्षितिज अरोड़ा

प्रदीप ठाकुर बजरंग दल

पंचदेव सिंह प्रधानाचार्य

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.