August 8, 2026

देहरादून: स्वास्थ्य शिविर, 142 गर्भवती महिलाओं और बच्चों की जांच

देहरादून के गांधी ग्राम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 142 लाभार्थियों की जांच की गई, जिनमें 47 एएनसी जांच, 4 नए पंजीकरण और 10 हाई रिस्क गर्भवतियों की पहचान की गई।
कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि मां और शिशु की सुरक्षा के लिए संस्थागत प्रसव बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि गर्भवती महिलाओं का प्रसव अस्पताल में ही कराया जाए।
शिविर में मुफ्त दवाइयां, रक्त जांच और बच्चों की स्वास्थ्य जांच सेवाएं भी प्रदान की गईं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.