April 24, 2026

आजाद समाज पार्टी में शामिल हुईं भारतीय जनता पार्टी की विद्या देवी, दर्जनों युवाओं ने भी थामा दामन

सितारगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है विरेंद्र नगर स्थित आजाद समाज पार्टी कार्यालय पर भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष विद्या देवी ने भाजपा से इस्तीफा देकर आजाद समाज पार्टी का दामन थामा है वहीं आसपा कार्यालय पर पहुंचे विभिन्न वर्गों के दर्जनों युवाओं ने भी आसपा में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। आसपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार नें अलग-अलग पार्टियों से आए सभी लोगों को आजाद समाज पार्टी का पटका पहनाकर और पार्टी की रसीद काट कर पार्टी की सदस्यता दिलाई है। आसपा नेता सत्येंद्र कुमार नें कहा दर्जनों युवाओं ने पार्टी में आस्था दिखाते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है उन्होंने कहा मैं पार्टी की विचारधारा पर चलकर कार्य कर रहा हूं उन्होंने कहा प्रतिदिन क्षेत्र के लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उन्होंने कहा भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष विद्या देवी ने आसपा में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली है और भाजपा से उन्होंने इस्तीफा दिया।

सत्येंद्र कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष आसपा उधम सिंह नगर

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.