क्षत्रिय करणी सेना का उत्तराखंड में प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस कार्यशैली पर उठाए सवाल
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक डॉ राज सिंह शेखावत व अन्य पदाधिकारीयों संगीता सिंह और वीरेंद्र तोमर के उत्तराखंड दौरे पर पहुँचने पर संगठन ने प्रदेश में बढ़ते अपराध और पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठाए है। वहीं
प्रदेश अध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर ने देहरादून के विभिन्न थानों में मारपीट और पुलिस कार्रवाई से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर जल्द पुलिस मुख्यालय और मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा, जिसमें देशभर से करणी सेना कार्यकर्ता देहरादून पहुंचेंगे। हरिद्वार में इस संबंध में एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
