April 24, 2026

SRHU और MSU के बीच अंतरराष्ट्रीय एमओयू, शोध व छात्र आदान-प्रदान को बढ़ावा

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में अहम कदम उठाते हुए मैनेजमेंट एंड साइंस यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह समझौता एसआरएचयू के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के माध्यम से किया गया, जिसके तहत दोनों संस्थान संयुक्त शोध परियोजनाएं, फैकल्टी और छात्र आदान-प्रदान कार्यक्रम चलाएंगे। इससे विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर सीखने और सांस्कृतिक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।

समझौते पर एसआरएचयू के रजिस्ट्रार कमांडर वैकटेश्वर चल्ला और एमएसयू के डॉ. मोहम्मद फदली असमानी ने हस्ताक्षर किए। कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय सहयोग से शिक्षा और शोध को वैश्विक दृष्टिकोण मिलेगा और स्वास्थ्य व फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

साथ ही दोनों संस्थान उत्तराखंड और मलेशिया में मधुमेह से जुड़े पहलुओं पर संयुक्त शोध करेंगे, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आएगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.