April 25, 2026

मानवता की मिसाल: एसएसपी देहरादून ने 84 वर्षीय बुजुर्ग की शिकायत पर दिखाई संवेदनशीलता

देहरादून पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक 84 वर्षीय बुजुर्ग की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुना और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

बुजुर्ग व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय, देहरादून पहुंचे थे। उनकी अत्यधिक आयु और चलने-फिरने में असमर्थता की जानकारी मिलने पर एसएसपी स्वयं अपने कार्यालय से बाहर आए और बुजुर्ग के पास जाकर उनकी समस्या सुनी। यह कदम पुलिस की जनसेवा भावना को दर्शाता है।

बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि वह अपने घर में अकेले रहते हैं और उन्हें अपनी सुरक्षा एवं अन्य समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज करानी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने मौके से ही बसंत विहार थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि प्रकरण की प्राथमिकता के आधार पर जांच पूरी की जाए और दोषी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही थानाध्यक्ष बसंत विहार को निर्देश दिए गए कि वे स्वयं बुजुर्ग व्यक्ति से संपर्क स्थापित करें, उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करें तथा समय-समय पर उनके घर जाकर उनकी कुशलक्षेम भी लें।

यह पहल न केवल पुलिस की जिम्मेदारी को दर्शाती है, बल्कि समाज में बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश भी देती है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.