April 26, 2026

राज्य पशु चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव सम्पन्न:डॉ कैलाश उनियाल अध्यक्ष निर्वाचित, 

Dehradun 26 April 2026,

राज्य पशु चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। डा. कैलाश उनियाल राज्य पशु चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। यह चुनाव दो पूर्व पशुपालन निदेशकों, डॉ शैलेंद्र सिंह बिष्ट एवं डॉ के. के. जोशी की देखरेख में पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित किए गए। संघ की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष: डॉ कैलाश उनियाल, उपाध्यक्ष: डॉ माया मित्त सैनी, महासचिव: डॉ रविंद्र कुमार, संयुक्त सचिव: डॉ रचना कुमारी टम्टा, वित्त सचिव: डॉ अमित देवरारी, तकनीकी सचिव: डॉ दीप्ति अरोरा, विधि सचिव: डॉ अनमोल नौटियाल संप्रेक्षक: डॉ नमित बिजलवान निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ कैलाश उनियाल पूर्व में भी लगभग 17 वर्षों तक इस पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में उत्तराखंड राज्य पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं। उनके अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता से संघ को नई दिशा मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के हितों की रक्षा, पशु चिकित्सकों के कल्याण तथा राज्य में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। चुनाव प्रक्रिया में सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही और पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.