प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह ममता बनर्जी को भी युवाओं के लिए रोजगार सृजन की कोई परवाह नहीं है: राहुल गांधी,
West Bengal 26 April 2026,
पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे चरण मैं होने वाले चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार और टीएमसी चीफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है।
पश्चिम बंगाल में शहीद मीनार मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए हैं, लेकिन ममता बनर्जी के खिलाफ ऐसी कोई जांच कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने दावा किया कि इसका कारण यह है कि टीएमसी प्रमुख बीजेपी का सीधे तौर पर उस तरह से विरोध नहीं करतीं, जिस तरह कांग्रेस करती है।
राहुल गांधी ने कहा, ‘आज मैं यहां आया हूं, मुझे ज़मानत मिल चुकी है। नरेंद्र मोदी ने मेरा सरकारी आवास छीन लिया। उन्होंने मेरी लोकसभा सदस्यता छीन ली। पूरा पश्चिम बंगाल जानता है कि तृणमूल के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सारदा चिट फंड घोटाला तृणमूल के लोगों ने किया है।इसने करीब 17 लाख निवेशकों को बर्बाद कर दिया है। 1.9 हजार करोड़ रुपये का बकाया है। रोज वैली फंड घोटाले में लाखों निवेशकों से पैसे लूटे गए।
इस दौरान राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ आक्रामक होते हुए कहा, ‘गुंडा टैक्स’ के रूप में जबरन वसूली हो रही है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आरएसएस और भाजपा ने इनके खिलाफ कोई जांच नहीं कराई है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि, वे ममता जी पर हमला नहीं क्यों करते? क्योंकि वे जानते हैं कि असली लड़ाई तृणमूल से नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी से है। राहुल गांधी ने कहा कि ममता और पीएम मोदी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, क्योंकि उनमें से कोई भी आम लोगों की आकांक्षाओं की परवाह नहीं करता है।
उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री खुद को सच्चा राष्ट्रवादी बताते हैं। लेकिन उन्होंने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने सब कुछ करोड़पतियों के लिए किया। वाम मोर्चा के शासन से पहले पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का शासन था। उस समय राज्य में कई उद्योग थे। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह ममता बनर्जी को भी युवाओं के लिए रोजगार सृजन की कोई परवाह नहीं है। प्रधानमंत्री और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री दोनों को सिर्फ अपनी ही चिंता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में जो कर रहे हैं, वही ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में कर रही हैं।’
