June 20, 2026

SBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने देहरादून में वित्तीय साक्षरता शिविर का किया दौरा

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने देहरादून जिले के भोपालपानी, बडासी और सोडा सरौली ग्राम पंचायतों के स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के लिए आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का दौरा किया। यह शिविर क्रिसिल फाउंडेशन के सहसपुर स्थित वित्तीय साक्षरता केंद्र (CFL) द्वारा आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर उन्होंने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जागरूक नागरिक ही आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। उन्होंने लोगों को वित्तीय जागरूकता बढ़ाने, दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता हासिल करने और भारत सरकार की पेंशन व बीमा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने CFL अधिकारियों से अपील की कि वे दूरदराज और वंचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक पहुंचकर उन्हें वित्तीय रूप से शिक्षित करें, ताकि वित्तीय समावेशन को मजबूत किया जा सके। साथ ही प्रतिभागियों से भी आग्रह किया कि वे शिविर में मिली जानकारी को अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों के साथ साझा करें।

गवर्नर ने स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से संवाद कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की। शिविर में बिजनेस कोरेस्पोंडेंट्स द्वारा बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, साथ ही सिक्कों और नोट बदलने के लिए विशेष काउंटर लगाए गए थे।

कार्यक्रम के दौरान एक मोबाइल एटीएम वैन भी उपलब्ध रही। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें गवर्नर ने विशेष रुचि दिखाई और उनकी सराहना की।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.