देहरादून में बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, बच्चों के लिए बस सेवा शुरू
देहरादून में बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों के लिए 41-सीटर बस की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे अब बच्चे स्कूल बस से आ-जा सकेंगे।

डीएमएफ फंड से मिली इस सुविधा के साथ सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का भी उद्घाटन किया गया। अब तक 369 बच्चों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें से 200 से अधिक को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया है।
जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के पुनर्वास, शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, वहीं निगरानी और रेस्क्यू के लिए होमगार्ड जवानों की भी तैनाती की गई है।
सविन बंसल, जिलाधिकारी देहरादून
