ऋषिकेश में महिला नशा तस्कर पर कड़ी कार्रवाई, PIT NDPS एक्ट में जेल भेजा
ऋषिकेश में नशा तस्करों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आदतन महिला तस्कर को पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया।
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने रेखा साहनी निवासी न्यू त्रिवेणी कॉलोनी, चंद्रेश्वर नगर को 30 अप्रैल को जिला कारागार सुद्धोवाला में निरुद्ध किया। आरोपी महिला के खिलाफ पहले से ही मादक पदार्थ और अवैध शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, कई बार गिरफ्तारी के बावजूद महिला लगातार नशा तस्करी में लिप्त रही, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर उसके खिलाफ पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही आरोपी द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को भी पुलिस चिन्हित कर रही है, जिसे जल्द जब्त किया जाएगा।
