September 22, 2026

DBS कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज, NSUI ने अभिनव को बनाया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

NSUI

प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न छात्र संगठन अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने में जुटे हैं। इसी क्रम में देहरादून के प्रतिष्ठित डीबीएस पीजी कॉलेज में एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए अभिनव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिनव ने कहा कि वह पूरे साल छात्रों के बीच रहे हैं और छात्रहित से जुड़े कार्यों में लगातार सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ संगठन की ओर से उन पर जताए गए भरोसे पर पूरा विश्वास है। अभिनव ने कहा कि वह इस भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे और छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहेंगे।

PG और ऑनर्स कोर्स शुरू करने की उठाई मांग

अभिनव ने डीबीएस कॉलेज में शैक्षणिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी उठाए। उन्होंने कहा कि कॉलेज में कई विभागों में यूजी की पढ़ाई होती है, लेकिन पीजी और ऑनर्स के बाद एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम के लिए पर्याप्त विकल्प उपलब्ध नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि डीबीएस से यूजी ऑनर्स करने वाले छात्रों को पीजी की पढ़ाई के लिए डीएवी कॉलेज या श्रीनगर का रुख क्यों करना पड़े। उनकी मांग है कि संबंधित पीजी और अन्य उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम डीबीएस कॉलेज में ही शुरू किए जाएं, ताकि छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे संस्थानों का रुख न करना पड़े।

अभिनव ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में जीत के बाद छात्रहित से जुड़े इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के लिए प्रयास किए जाएंगे।

 अभिनव, अध्यक्ष पद प्रत्याशी, NSUI, DBS कॉलेज

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.