June 17, 2026

डाकपत्थर रोड की बदहाल हालत पर मोर्चा ने जताई नाराजगी, सुधार की चेतावनी

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा टीम एवं ग्रामीणों द्वारा मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व मेंअधिकांश जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी डाकपत्थर रोड (विशेष कर नवाबगढ़ रोड) का मौके पर जाकर जायजा लिया | नेगी ने कहा कि सड़क के अत्यधिक क्षतिग्रस्त होने की वजह से कई बार लोग चोटिल हो चुके हैं तथा कई बार छोटे-मोटे वाहन पलट चुके हैं, लेकिन आश्चर्य की बात है कि विभाग को ये गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे! मोर्चा में संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र व्यवस्था करें वरना अंजाम भुगतान को तैयार रहें |

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.