July 13, 2026

मॉनसून से पहले उत्तराखंड की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की तैयारी तेज

– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में मॉनसून से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान तेज है। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने बताया कि राज्यभर में करीब 4000 किमी सड़कों पर मरम्मत और गड्ढा भरने का काम चल रहा है। इसके लिए 15 मई की अंतिम तिथि तय की गई थी, लेकिन बीच-बीच में हुई बारिश और बिटुमिन से जुड़ी समस्याओं से काम की रफ्तार कुछ धीमी हुई।

सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने कहा कि मार्च के बाद जारी टेंडरों पर काम तेज है क्योंकि उस समय निर्माण सामग्री के बढ़े रेट के हिसाब से शुरुआत हुई। वहीं मार्च से पहले के टेंडरों में पुराने रेट और लागत संबंधी चुनौतियां आ रही हैं, जिन्हें विभाग सुलझाने में जुटा है। सरकार का लक्ष्य है कि बारिश में गड्ढों से लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. पंकज कुमार पांडे, सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.