राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट के आगे जलूस के साथ जाकर प्रदर्शन करना चिन्ताजनक और अराजकता फैलाने का निन्दनीय प्रयास: पूर्व न्यायाधीश विजय बहुगुणा,
Exif_JPEG_420
Dehradun 12 October 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर लोगों को आह्वान किया था कि वे सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे और एसआईआर मुद्दे , ज्ञानेश कुमार पर एक्शन लेने और जंतर-मंतर पर हुई पुलिस प्रशासन की ज्यादतियों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मिलने जाएंगे। राहुल गांधी के इस बयान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व न्यायाधीश विजय बहुगुणा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे चिन्ताजनक और अराजकता फैलाने का निन्दनीय प्रयास बताया है।
पूर्व न्यायाधीश श्री बहुगुणा ने कहा कि, स्वतंत्र न्यायपालिका लोकतंत्र का आधार है। राहुल गांधी कांग्रेस और अन्य राजनैतिक दलों द्वारा एक विचाराधीन मुकदमे में मुख्य न्यायाधीश से मिलने का प्रयास करना निंदनीय और चिंताजनक है, जबकि उनके द्वारा उठाए हुए मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट विचार कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के आगे जलूस के साथ जाकर प्रदर्शन करना चिन्ताजनक और अराजकता फैलाने का निन्दनीय प्रयास है।
श्री बहुगुणा ने कहा कि, राहुल गांधी का यह कदम लोकतंत्र और संविधान के मूलभूत सिद्धांत और परंपरा की अवहेलना है। लगातार कई चुनाव हारने की वजह से कांग्रेस पार्टी और विरोधी दल दिशाहीन राजनीति कर रहे हैं। देश की प्रबुद्ध जनता इसका मुँह तोड़ जबाव देगी।
