November 29, 2026

इंडिया गठबंधन संसद में परिसीमन विधेयक, 2026 का विरोध करेगा:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,

Delhi 28 November 2026,

परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच टकराव तेज हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने साफ कहा है कि इंडिया गठबंधन संसद में परिसीमन विधेयक, 2026 का विरोध करेगा। विपक्ष का आरोप है कि प्रस्तावित व्यवस्था से अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एस टी) समुदायों को उनकी आबादी के हिसाब से प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा।

आज शनिवार को दिल्ली में खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए। करीब दो घंटे चली चर्चा के बाद गठबंधन ने परिसीमन पर अपना साझा रुख सामने रखा। विपक्ष ने बिल का विरोध करने के साथ सरकार के सामने तीन मांगें भी रखीं।

1. लोकसभा की मौजूदा 543 सीटें बरकरार रहें। विपक्ष चाहता है कि परिसीमन के नाम पर सदन की कुल सदस्य संख्या न बढ़ाई जाए।

2. महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मौजूदा 543 सीटों के भीतर ही मिले। इसके लिए लोकसभा की संख्या बढ़ाने और नए परिसीमन को अनिवार्य शर्त न बनाया जाए।

3. राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का मौजूदा अनुपात अगले 25 साल तक न बदले। विपक्ष चाहता है कि किसी राज्य की हिस्सेदारी कम या ज्यादा न की जाए।

कांग्रेस का कहना है कि महिला आरक्षण का वह विरोध नहीं कर रही। उसकी आपत्ति इसे परिसीमन और लोकसभा की सीटें बढ़ाने की प्रक्रिया से जोड़ने पर है। विपक्ष के मुताबिक, महिलाओं को आरक्षण देने के लिए मौजूदा सदन में ही व्यवस्था की जा सकती है।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रस्तावित परिसीमन विधेयक में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है। उनका आरोप है कि सरकार नई जनगणना के आंकड़ों के आधार पर सीटों का निर्धारण नहीं करना चाहती। ऐसा होने पर एससी और एसटी समुदायों को आबादी में हुई

‘हमारा हौसला बुलंद,हिम्मत अटूट’, महिला आरक्षण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, कहा- ‘नारी शक्ति से किया वादा निभाएंगे प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति के सशक्तीकरण और महिलाओं के प्रतिनिधित्व को आगे बढ़ाने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं प्रधानमंत्री ने आज संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के वादे को पूरा करने के प्रति अपनी सरकार के अटूट संकल्प को दोहराया।

संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं के आरक्षण की मांग दशकों पुरानी है और देशभर की अनगिनत महिलाओं ने पत्रों तथा व्यक्तिगत संवाद के माध्यम से इस मांग को लगातार उठाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का संकल्प दृढ़ है और उसे देशभर की नारी शक्ति का समर्थन प्राप्त है।

भारतीय जनता पार्टी ने संसद के विशेष सत्र से एक दिन पहले रविवार, 29 नवंबर को अपने सभी सांसदों की बैठक बुलाई है। इसमें सांसदों को नए परिसीमन विधेयक, इससे जुड़े संशोधनों और अन्य संवैधानिक बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।सूत्रों के मुताबिक बैठक का मुख्य उद्देश्य संसद सत्र से पहले पार्टी के सभी सांसदों को प्रस्तावित विधेयकों के प्रावधानों, उनके उद्देश्यों और उनसे जुड़े संवैधानिक पहलुओं को लेकर तैयार करना है। इसके लिए संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीपीए) के सदस्य सांसदों को प्रस्तावित बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.