केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महिला आरक्षण कानून में संशोधन और लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 सीटें करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
Delhi 27 November 2026,
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों में मौजूदा लोकसभा सीटों की संख्या 50% बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण कानून में संशोधनों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 सीटें करने और 2029 के चुनावों से पहले महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्री मण्डल ने शुक्रवार को महिलाओं के लिए 33 फीसदी रिजर्वेशन लागू करने के लिए प्रस्तावित संविधान संशोधन बिल को मंजूरी दे दी। प्रस्तावित कानून में सभी राज्यों में लोकसभा सीटों में एक समान 50% की बढ़ोतरी का प्रावधान है, जबकि
की जनगणना के आधार पर 50% बढ़ोतरी का अलग हिसाब लगाया है। इसमें राज्यों की मौजूदा सीटों को सीधे डेढ़ गुना करने के बजाय उनकी आबादी के अनुपात को आधार बनाया गया है. दोनों मॉडलों में उत्तर भारत के राज्यों की सीटों में अंतर दिखाई देता है. यूपी, बिहार और राजस्थान जैसे बड़े राज्यों को PRS के मॉडल में सरकार के प्रस्ताव से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं. वहीं पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों के मामले में इसका उलटा हो सकता है।
किरेन रिजिजू ने स्पेशल सेशन पर क्या कहा
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि लोकसभा की बैठक सोमवार, 30 नवंबर को होगी, जबकि राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को होगी। इसमें जरूरी सरकारी कामकाज निपटाए जाएंगे। संसदीय कामकाज की जरूरतों को देखते हुए, दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर को समाप्त हो सकती है।
*संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026: इसका उद्देश्य लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या को बढ़ाकर 850 सीटें करना और महिला आरक्षण को लागू करने का मार्ग प्रशस्त करना है।
*परिसीमन विधेयक, 2026: इसमें लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को फिर से तय करने के लिए एक ‘परिसीमन आयोग’ गठित करने का प्रस्ताव है।
*केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026: इसका उद्देश्य दिल्ली, पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर की चुनावी व्यवस्था में जरूरी बदलाव करना है। प्रस्तावित संविधान संशोधन के तहत, लोकसभा में सदस्यों की संख्या 850 तक हो सकती है, जिसमें राज्यों से 815 और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 सदस्य शामिल होंगे
संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए संसद में ‘विशेष बहुमत’ की आवश्यकता होती है। इसमें मतदान करने वाले उपस्थित सदस्यों में से कम से कम दो-तिहाई सदस्यों का समर्थन जरूरी है। लोकसभा में सदस्यों की स्वीकृत संख्या 543 है। तीन पद खाली होने के कारण, अभी इसकी प्रभावी सदस्य संख्या 540 है। अगर सभी 540 सदस्य मतदान में हिस्सा लेते हैं, तो दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए सरकार को कम से कम 360 वोटों की जरूरत होगी। माना जा रहा है कि NDA के पास लगभग 320 सांसद हैं।
कांग्रेस ने सरकार की परिसीमन विधेयक- 2026 का विरोध किया है। पार्टी का कहना है कि महिला आरक्षण का समर्थन करने के बावजूद इसे परिसीमन से जोड़ना उचित नहीं है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सरकार पर संविधान संशोधन के जरिए ु लाभ लेने की कोशिश का आरोप लगाया है। कांग्रेस चाहती है कि लोकसभा की मौजूदा सीटों और राज्यों के बीच उनके हिस्से को सुरक्षित रखते हुए महिला आरक्षण लागू किया जाए।
