November 27, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के सात पत्रकारों के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार और अवैध हिरासत के आरोपों की जांच के लिए एक न्यायिक जांच समिति को सौंपा,

Delhi 26 November 2026,

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अक्टूबर में हुए विरोध प्रदर्शन की रिपोर्टिंग कर रहे केरल के सात पत्रकारों के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार और अवैध हिरासत के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को सुनवाई के दौरान केरल के सात पत्रकारों के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार और अवैध हिरासत के आरोपों की जांच के लिए मामला पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता वाली एक न्यायिक जांच समिति को सौंप दिया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह महत्वपूर्ण आदेश दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीश जस्टिस सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता वाली अधिकार प्राप्त जांच समिति को इन आरोपों की जांच करने और तथ्यात्मक रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है। पीठ ने प्रभावित पत्रकारों से कहा है कि वे समिति के समक्ष अपने साक्ष्य और संबंधित दस्तावेज पेश करें। यह समिति सुप्रीम कोर्ट द्वारा अगस्त में जुलाई के छात्र प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए गठित की गई थी। पीठ ने पत्रकारों को निर्देश दिया कि वे अपने आरोपों से संबंधित सभी जरूरी साक्ष्य और सामग्री समिति के समक्ष पेश करें। साथ ही, समिति से इन आरोपों की जांच कर तथ्यात्मक निष्कर्ष दर्ज करने का अनुरोध किया। पत्रकारों की ओर से अलग जवाबी हलफनामा दाखिल करने की मांग सुनवाई के दौरान केयूडब्ल्यूजे की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट पीवी दिनेश ने कहा कि सात पत्रकारों के साथ कथित तौर पर पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और उन्हें हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने एक संयुक्त जवाबी हलफनामा) दाखिल किया है, लेकिन उसमें सातों पत्रकारों से जुड़े व्यक्तिगत आरोपों का अलग-अलग जवाब नहीं दिया गया।

अक्टूबर 2026 में नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों की कवरेज के दौरान दिल्ली पुलिस पर पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट, कैमरा छीनने की कोशिश और अवैध रूप से हिरासत में लेने के आरोप लगे थे। याचिका में जिन पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार का जिक्र किया गया है, उनमें 24 न्यूज़ के मुख्य रिपोर्टर सुहैल मुहम्मद और कैमरामैन वी.एस. राहुल, एशियानेट न्यूज़ के साजिन, रिपोर्टर टीवी की महिला पत्रकार रोशनी राजन और फरसाना, मातृभूमि के प्रेस फोटोग्राफर विष्णुप्रसाद तथा मनोरमा न्यूज़ की वरिष्ठ रिपोर्टर मिजी पी. जोस शामिल हैं। पत्रकारों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पी.वी. दिनेश ने दलील दी कि प्रेस कार्ड दिखाने और अपना पेशेवर कर्तव्य निभाने के बावजूद पत्रकारों को हिरासत में लिया गया। वहीं, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि पत्रकारों को हिरासत में नहीं लिया गया था, बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शन स्थल से केवल हटाया गया था।

इस याचिका का निपटारा करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह इस व्यापक संवैधानिक प्रश्न की अलग से जांच करेगी कि विरोध प्रदर्शनों को कवर करने वाले पत्रकारों को किस हद तक कानूनी सुरक्षा प्राप्त है। कोर्ट ने यह भी कहा कि वह इस बात पर विचार करेगा कि क्या मान्यता प्राप्त पत्रकारों को स्वतंत्र या ‘स्व-घोषित’ पत्रकारों की तुलना में अधिक सुरक्षा मिलनी चाहिए और क्या प्रदर्शन स्थल से जबरन हटाया जाना ‘हिरासत’ की श्रेणी में आता है।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.