November 29, 2026

भाजपा का मीडिया संवाद बढ़ाने पर जोर, मंत्रियों-विधायकों की भी लगेगी ड्यूटी

BJP

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने मीडिया के मोर्चे पर भी अपनी रणनीति को मजबूत करना शुरू कर दिया है। पार्टी अब केवल अपने आधिकारिक प्रवक्ताओं के जरिए ही नहीं, बल्कि मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के माध्यम से भी सरकार और संगठन का पक्ष मीडिया के सामने रखने की तैयारी कर रही है। भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने बताया कि पार्टी में पहले से ही 18 आधिकारिक प्रवक्ता हैं, लेकिन मौजूदा राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को देखते हुए मीडिया संवाद का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए ऐसे मंत्रियों, विधायकों और पदाधिकारियों की सूची तैयार की गई है, जो मीडिया के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और समय-समय पर सामने आने वाले राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार मीडिया से बातचीत करेंगे। यह व्यवस्था आगामी विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगी, ताकि भाजपा अपना पक्ष प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचा सके।

दीप्ती रावत भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री, भाजपा।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.