July 12, 2026

मोहान रेंज में गुलदार का आतंक, घर से पालतू कुत्ता उठा ले गया

कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे रामनगर वन प्रभाग क़ी मोहान रेंज मे अचानक गुलदार का आतंक बढ़ गया है। अंधेरा होते ही गुलदार घर की रखवाली कर रहे पालतू कुत्ते को घर के आँगन से उठा कर ले गया।
मामला रामनगर के मोहान गॉव का है।कल रात 8:30 बजे के बाद ज़ब रात होने पर एक सफ़ेद रंग का पालतू कुत्ता घर के आँगन मे घूमकर घर क़ी रखवाली कर रहा था, तभी अचानक एक लेपर्ड ने चौकीदार कुत्ते पर हमला कर दिया और कुत्ते को उठाकर जंगल मे ले गया।
यह पूरी घटना CCTV मे कैद हो गयी। इस घटना से पूरे इलाके मे दहशत का माहौल बन गया है। इस इलाके मे कई रिसोर्ट भी बने है जिनमे देश -विदेश से पर्यटक आकर रुकते है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने क़ी मांग क़ी है।
देखे वीडियो:

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.