May 20, 2026

ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने 326 ग्राम अवैध चरस के साथ सहारनपुर निवासी दंपति नूर बेगम और काबुल को गिरफ्तार किया। वहीं कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने 1 किलो 198 ग्राम गांजे के साथ रिंकू साहनी नामक महिला अभियुक्ता को दबोचा। पुलिस के अनुसार महिला पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुकी है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.