July 12, 2026

DM की वीडियो कॉल में घर पर मिले अभियंता, वेतन रोकने के आदेश

पौड़ी। बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जल संस्थान कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई स्तरों पर लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पैठणी में तैनात जल विभाग के एक क्षेत्रीय कनिष्ठ अभियंता को वीडियो कॉल किया, लेकिन अभियंता ड्यूटी के बजाय घर पर आराम करते हुए पाया गया।

इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए अभियंता के वेतन पर रोक लगाने के आदेश दिए। साथ ही संबंधित अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल संकट के समय किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम जनता को सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.