July 12, 2026

29-30 मई को उत्तराखंड आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 29 और 30 मई को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। भाजपा महिला मोर्चा ने भी स्वागत की विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर योजना बैठकें चल रही हैं। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्ग में पड़ने वाले सभी मंडलों में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बूथ स्तर पर उनका भव्य स्वागत व कार्यक्रम स्थल पर विशेष स्वागत किया जाएगा।

रुचि भट्ट ने कहा कि महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष संगठन का वृत्त प्रस्तुत करेगा। उनके कार्यकाल में हुए राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों की पूरी रिपोर्ट रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले छह महीने में प्रदेश की 70 में से 44-45 विधानसभाओं का दौरा कर चुकी हैं। दौरे के अनुभवों का डेटा भी तैयार किया जा रहा है, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखा जाएगा। इसके अलावा महिला मोर्चा द्वारा अगले चार महीने और छमाही की कार्ययोजना भी प्रस्तुत किया जायेगा।

रुचि भट्ट ने कहा कि संगठन को और मजबूत करने के लिए भविष्य की रणनीति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के समक्ष विस्तार से चर्चा होगी।

रुचि भट्ट, प्रदेश अध्यक्षा, महिला मोर्चा, भाजपा।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.