July 11, 2026

उत्तराखंड में तेज हुआ दल-बदल, भाजपा ने कांग्रेस नेताओं के आने का किया दावा

उत्तराखंड में चुनावी साल के बीच दल-बदल का दौर शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुंवर जपेंद्र ने दावा किया कि कांग्रेस के कई बड़े नेता जल्द भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत ने हाल में कहा कि कांग्रेस में हर किसी में नेतृत्व की क्षमता है, जिससे उन्होंने सभी को मुख्यमंत्री के सपने दिखा दिए। जपेंद्र ने कहा कि हरीश रावत कांग्रेस के अंदर ही विस्फोट करते रहते हैं और पार्टी को तब पता चलता है जब विस्फोट हो जाता है। उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस मुक्त प्रदेश बनाने में कांग्रेस खुद सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि टिकट की खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार से परेशान कांग्रेस के अच्छे लोगों के लिए भाजपा से बेहतर मंच नहीं है। इसलिए जो भी आ रहा है और जो भेज रहा है, दोनों का स्वागत है। गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा के कुछ नेताओं और कांग्रेस की दो महिला नेत्रियों ने भाजपा का दामन थामा था।

कुँवर जपेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.