July 10, 2026

ग्रीन सेस के विरोध में हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर, किसानों की बढ़ी चिंता

हल्द्वानी मंडी से दिल्ली की आजादपुर मंडी तक फल और सब्जियां ले जाने वाले ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि दिल्ली सरकार द्वारा फल और सब्जियों पर ग्रीन सेस लगाए जाने से प्रत्येक गाड़ी पर करीब ₹1500 तक अतिरिक्त टैक्स का बोझ बढ़ गया है, जिसके विरोध में उन्होंने काम बंद कर दिया है।

वर्तमान समय में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में रसीले फल और अन्य कृषि उत्पाद हल्द्वानी मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन देश की सबसे बड़ी आजादपुर मंडी तक माल नहीं पहुंच पाने से व्यापार प्रभावित हो रहा है।

मंडी में फल और सब्जियों की आवक बढ़ने के बावजूद बाहरी बाजार में सप्लाई बाधित होने से स्थानीय स्तर पर दामों में गिरावट देखी जा रही है। इसका सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है, जिन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि पहले इस प्रकार का ग्रीन सेस नहीं लिया जाता था, लेकिन अचानक इसे लागू कर दिया गया है, जिससे परिवहन लागत बढ़ गई है। उनका कहना है कि जब तक इस समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

चंदन बिष्ट सब्जी मंडी व्यापारी

रहमत अली ट्रांसपोर्टर मंडी

कैलाश जोशी, अध्यक्ष, फल आलू आढ़ती एसोसिएशन हल्द्वानी

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.