May 23, 2026

मंत्री गणेश जोशी ने विजय कॉलोनी में बरसाती तैयारियों का लिया जायजा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार सुबह क्षेत्र भ्रमण के दौरान विजय कॉलोनी का दौरा कर आगामी बरसात के मद्देनजर सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विजय कॉलोनी पुल से बद्रीनाथ कॉलोनी तक चेनलाइजेशन कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मानसून शुरू होने से पहले चेनलाइजेशन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि संभावित आपदा, जलभराव और कटाव जैसी समस्याओं से क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और बरसात से पहले सभी जरूरी सुरक्षात्मक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने विजय पेयजल कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए और किसी भी प्रकार की जल समस्या उत्पन्न न होने पाए।

उन्होंने अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही नीलकंठ विहार, विजय कॉलोनी भाग-3 बस्ती और मुख्य चौराहे के आसपास रहने वाले लोगों के घरों तक सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.