May 23, 2026

मानसून से पहले गड्ढा मुक्त सड़कों के दावे पर हुई सियासत तेज़

मानसून दस्तक देने वाला है और राज्य सरकार के मानसून से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने सरकार के दावों को खोखला बताया है, तो वहीं भाजपा ने सिस्टम में तालमेल की कमी स्वीकार की है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि सरकार के वादे सिर्फ कागजों पर हैं, धरातल पर नहीं उतरते। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता के अनुसार सरकार ने कहा था मानसून से पहले सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी लेकिन धरातल पर कुछ दिखाई नही दे रहा है, उदहारण देते हुए प्रतिमा सिंह ने कहा कि चारधाम यात्रा चल रही है, लेकिन मार्ग दुरुस्त नही है। डॉ. सिंह ने देहरादून की स्थिति पर कहा चार घंटे की बारिश में शहर नदियों जैसा हो जाता है। सरकार की कथनी और करनी में फर्क है, और जनता का भरोसा उतर रहा है।

 

प्रतिमा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस 

वहीं भाजपा विधायक विनोद चमोली ने माना कि मुख्यमंत्री लगातार गड्ढा मुक्त सड़कों के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सिस्टम गियर अप नहीं हो रहा। उन्होंने कहा, “PWD, नगर निगम और MDDA के बीच मल्टी एजेंसी सिस्टम में मामला झूलता है। चमोली ने कहा कि सरकार की मंशा साफ है और सिस्टम को गंभीर होना होगा। बरसात से पहले सड़कें ठीक हो जाएं ताकि ज्यादा टूट-फूट न हो। वही उन्होने बताया कि सरकार कमिटेड है कि जल्द सड़कें ठीक कराएगी।

 विनोद चमोली, विधायक भाजपा 

Reported By: Praveen Bhardwaj

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.