Recent Posts

July 10, 2026

लेह में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा, मेजर जनरल सहित तीन सेना अधिकारी सुरक्षित

लेह के पास भारतीय सेना का एक चीता/चीतल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें मेजर जनरल सहित तीन सेना अधिकारियों की जान बाल-बाल बच गई। हादसा लद्दाख के तांगत्से क्षेत्र में एक नियमित सैन्य उड़ान के दौरान हुआ।

जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में 3 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सचिन मेहता सवार थे। उनके साथ एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे। दुर्घटना में सभी अधिकारियों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हादसे के बाद मेजर जनरल सचिन मेहता की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे दुर्घटना के बाद सुरक्षित नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद सेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए हैं।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.