पौड़ी में गुलदार आतंक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
पौड़ी जिले में लगातार बढ़ रहे गुलदार हमलों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। खंडाह क्षेत्र में लोगों ने श्रीनगर-पौड़ी मार्ग पर जाम लगाकर वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन हो रहे गुलदार हमलों के बावजूद विभाग केवल आश्वासन दे रहा है, जबकि गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ताजा मामला औणी गांव का है, जहां देर शाम एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला के पति ने साहस दिखाते हुए पत्थर मारकर गुलदार को खदेड़ा और उसकी जान बचाई। घटना के बाद इलाके में डर और गुस्सा दोनों बढ़ गया है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने “गुलदार आतंक” को आपदा घोषित करने, प्रभावित गांवों में पिंजरे लगाने, रात्रि गश्त बढ़ाने और आदमखोर गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
मौके पर एसडीएम Noopur Verma, डीएफओ Mahatim Yadav समेत पुलिस, प्रशासन और वन विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र में शूटरों की तैनाती, गुलदार के आतंक से राहत दिलाने और पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।
महातिम यादव, डीएफओ गढ़वाल वन प्रभाग
तपेश कुमार चन्द, सदर सीओ पौड़ी
अनुज कुमार, जिला पंचायत सदस्य
हेमन्ती ग्राम सभा असनोली
शंकर नौटियाल, ग्राम प्रधान चवथ
ग्रामीण
