August 27, 2026

सिल्क पार्क स्थापना को लेकर गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात

उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री Ganesh Joshi ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय वस्त्र मंत्री Giriraj Singh से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में वस्त्र एवं रेशम उद्योग के विकास को लेकर चर्चा हुई।

भेंट के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड में सिल्क पार्क की स्थापना के लिए शीघ्र बजट स्वीकृत किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सिल्क पार्क की स्थापना से राज्य में रेशम उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

इस पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.