July 13, 2026

गंगा में डूबे युवक का शव पशुलोक बैराज से बरामद, SDRF का सर्च अभियान जारी

सेनानायक एसडीआरएफ Arpan Yaduvanshi के निर्देशानुसार गंगा नदी में पूर्व में डूबे व्यक्तियों की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भी टीम ने घटनास्थल से लेकर पशुलोक बैराज तक गहन सर्चिंग अभियान संचालित किया।

सर्च अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीम को पशुलोक बैराज क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद हुआ। टीम द्वारा शव को बैराज से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, 24 मई 2026 को Triveni Ghat स्थित नाव घाट पर देहरादून से आए चार मित्र गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान आयुष थापा (17 वर्ष), निवासी कनॉट प्लेस, देहरादून, अपना चश्मा पकड़ने के लिए आगे बढ़ गया और गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया था।

लगातार चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान आज एसडीआरएफ टीम ने उसका शव पशुलोक बैराज क्षेत्र से बरामद किया, जिसकी पहचान परिजनों द्वारा कर ली गई है।

एसडीआरएफ द्वारा अन्य संभावित लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए सर्च अभियान अभी भी जारी रखा गया है।

इस बीच सेनानायक एसडीआरएफ श्री अर्पण यदुवंशी ने आमजन से अपील की है कि गंगा नदी एवं अन्य जल स्रोतों के समीप अत्यधिक सावधानी बरतें और केवल सुरक्षित एवं निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करें। उन्होंने कहा कि तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचना चाहिए, क्योंकि थोड़ी सी असावधानी भी गंभीर और दुखद हादसे का कारण बन सकती है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.