गदरपुर में नकली नोट गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
उधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर कोतवाली पुलिस ने नकली नोट गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में 500-500 के नकली नोट बरामद किये है। पुलिस कार्रवाही के दौरान 4 करोड़ 54 लाख रुपए के असली व नकली नोट बरामद किए हैं और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बाजपुर के सीओ अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया गदरपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गूलरभोज के पास एक खोखे से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से नकली नोट की गड्डी बरामद हुई जिसमे ऊपर और नीचे असली और गड्डी के बीच में नकली नोट थे, कुल 4 करोड़ 54 रूपये के असली व नकली नोट बरामद किए हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मुनतियाज पुत्र शाहिद निवासी केशव नगर बाजपुर बताया दूसरे आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार पुत्र दूधनाथ निवासी गदरपुर बताया, पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई है।
अखिलेश कुमार, सीओ बाजपुर
