July 22, 2026

ऋषिकेश में तेज आंधी और बारिश से बदला मौसम, कई क्षेत्रों में बिजली गुल

ऋषिकेश। मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सटीक साबित हुई। विभाग द्वारा तेज हवाओं और झमाझम बारिश की संभावना जताई गई थी, जिसके बाद बीती रात ऋषिकेश में अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं, आकाशीय गर्जना और मूसलाधार बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली।

हालांकि तेज हवाओं के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ गिर गए, जिससे बिजली के खंभों और विद्युत लाइनों को नुकसान पहुंचा। इसके चलते पूरे क्षेत्र में रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश और तेज हवाओं के बीच बिजली विभाग एवं वन निगम के कर्मचारी पूरी रात सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने और क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। विभागीय टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए लगातार कार्य किया।

मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज हवाओं और बिजली गुल होने से जनजीवन भी प्रभावित रहा।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.