June 13, 2026

रुड़की-लक्सर और दल्लावाला के बीच उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) की नई बस सेवा का शुभारंभ

उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के नेतृत्व में प्रदेश का परिवहन विभाग लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को रुड़की-लक्सर और दल्लावाला के बीच उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) की नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। प्रदीप बत्रा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नई बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों तथा छात्र-छात्राओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित और किफायती बनने के साथ-साथ दोनों क्षेत्रों के बीच संपर्क भी मजबूत होगा।

इस अवसर पर प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार उत्तराखंड के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को आधुनिक, सुरक्षित और सुलभ परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि रुड़की से दल्लावाला के बीच इस नई बस सेवा की शुरुआत स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में राज्य के अन्य क्षेत्रों को भी बेहतर परिवहन सेवाओं से जोड़ा जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में और अधिक सुविधा मिल सके।

कार्यक्रम में खानपुर विधायक उमेश कुमार, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, परिवहन विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदीप बत्रा ने क्षेत्रवासियों को नई बस सेवा की शुरुआत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.