Recent Posts

September 21, 2026

पौड़ी: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम स्वाति भदौरिया ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पौड़ी में वन विभाग के तत्वावधान में विभिन्न जागरूकता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने पौड़ी से सटे टेका मार्ग पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और जनपदवासियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, खेतों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें जीवित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, जल संरक्षण और बेहतर पर्यावरण का आधार बनता है।
उन्होंने बताया कि जनपद में पौधारोपण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आगामी हरेला पर्व तक निरंतर आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना और हरित आवरण बढ़ाना है।
डीएम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन की चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस जन अभियान का हिस्सा बनकर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

 

स्वाति एस. भदौरिया,जिलाधिकारी पौड़ी

Reported By: Praveen Bhardwaj

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.