Recent Posts

September 21, 2026

गौ माता को राष्ट्र माता बनाने की मांग, रामदेव और साध्वी ऋतंभरा की बड़ी अपील

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग एक बार फिर तेज होती दिखाई दे रही है। हरिद्वार में योग गुरु स्वामी रामदेव और साध्वी ऋतंभरा ने गौ संरक्षण और गौ आधारित अर्थव्यवस्था को भारत की समृद्धि से जोड़ते हुए केंद्र और राज्य सरकारों से इस दिशा में ठोस पहल करने की अपील की है। स्वामी रामदेव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता केवल एक पशु नहीं बल्कि सनातन परंपरा का आधार रही है और गौ आधारित कृषि, स्वास्थ्य तथा अर्थव्यवस्था देश को नई दिशा दे सकती है। उन्होंने दावा किया कि गोबर और गोमूत्र आधारित प्राकृतिक खेती से कई गंभीर बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है और किसानों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

स्वामी रामदेव, योग गुरु

वहीं साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि गौ संरक्षण को लेकर समाज और सरकार दोनों को मिलकर आगे आना होगा तथा नई पीढ़ी को स्कूल और विश्वविद्यालय स्तर पर गौ संस्कृति और उसके महत्व की जानकारी दी जानी चाहिए। दोनों संतों ने गौवंश संरक्षण, नंदीशालाओं की व्यवस्था और गौ आधारित व्यवस्थाओं को बढ़ावा देने की वकालत करते हुए गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग दोहराई।

 साध्वी ऋतंभरा

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.